-
☰
उत्तर प्रदेश: एलपीजी कालाबाजारी रोकने लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने एजेंसियों का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली एलपीजी गैस की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर रोक लगाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली एलपीजी गैस की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर रोक लगाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एजेंसियों के गोदामों में रखे गैस सिलेंडरों के स्टॉक का ऑनलाइन स्टेटस से मिलान कर सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान राजेंद्र नगर स्थित योगेश एंटरप्राइजेज, आईवीआरआई रोड स्थित वीना इंडियन गैस सर्विस, हार्टमैन कॉलेज रोड स्थित गोयल एंटरप्राइजेज तथा सवाले नगर स्थित बरेली गैस सर्विस की जांच की गई। जांच में स्टॉक सही पाया गया और मौके पर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। जिला पूर्ति अधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर की बुकिंग मिलने पर उपभोक्ताओं को समय से रिफिल की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी के खिलाफ ओवर रेटिंग या अन्य अनियमितता की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की सभी गैस एजेंसियों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित उप जिलाधिकारी और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को भी एजेंसियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए जिला पूर्ति कार्यालय की हेल्पलाइन संख्या 9456667774 जारी की गई है। उपभोक्ता गैस रिफिल या अन्य समस्या से संबंधित शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। निरीक्षण के दौरान इंडियन ऑयल के हेड नितिन बिंदल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, आपूर्ति लिपिक राजेश कुमार अधिकारी तथा आशीष कुमार मौजूद रहे।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत