-
☰
राजस्थान: 1127 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: बानसूर के सेठ चून्नीलाल धानालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: बानसूर के सेठ चून्नीलाल धानालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक देवीसिंह शेखावत रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शशिकांत बोहरा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक देवीसिंह शेखावत ने राज्य सरकार की ओर से कक्षा 9वीं की 1127 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की। विधायक ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है और गांव से विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से बालिकाएं समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगी, जिससे वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनेंगी।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अनुराग हर्षित, तहसीलदार गणेश सिंह राठौड़, थानाधिकारी राजेश यादव, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. धर्मवीर सैनी, शिक्षा विभाग के एबीईओ संदीप शेखावत, भामाशाह दिनेश अग्रवाल, एडवोकेट नरेंद्र चौधरी, जिला पार्षद पूरण चंदेला, नोदल अधिकारी सुभाष यादव, जिला मंत्री शैलजा मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।