-
☰
राजस्थान: वाणी जैन के जन्मोत्सव पर निःशुल्क शतरंज कक्षाएं, बच्चों में उत्साह का माहौल
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त WPSF की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राजकन्या के निर्देशन में राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान (स्पोर्ट्स विंग) जिनेश कुमार जैन के नेतृत्व में शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन के 15वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज कक्षाएं लगातार बच्चों में उत्साह के साथ जारी हैं।
विस्तार
राजस्थान: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त WPSF की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राजकन्या के निर्देशन में राष्ट्रीय संयोजक सन्तोष कुमार की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान (स्पोर्ट्स विंग) जिनेश कुमार जैन के नेतृत्व में शतरंज खिलाड़ी वाणी जैन के 15वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज कक्षाएं लगातार बच्चों में उत्साह के साथ जारी हैं। इस प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत बच्चों को शतरंज के माध्यम से मानसिक विकास एवं एकाग्रता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में (महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था) " वूमेन पावर सोशलिटी फाउंडेशन " (WPSF) द्वारा वाणी जैन के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए जाने के अवसर पर प्रथम कार्यक्रम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
वाणी जैन के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा यह घोषणा की गई है कि दिनांक 30 मार्च 2026 को कक्षाओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों में से “बेस्ट चेस स्टूडेंट” का चयन किया जाएगा। साथ ही टॉप 10 गर्ल्स और टॉप 10 बॉयज को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। वाणी निशुल्क शतरंज क्लासेस के प्रतिभागियों को WPSF द्वारा भव्य आयोजन में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप विजेताओं को मेडल, मोमेंटो, माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को Participation Certificate एवं सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे बच्चों में उत्साह और प्रोत्साहन का वातावरण और अधिक मजबूत होगा। प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि यह पहल न केवल बच्चों को खेल की ओर प्रेरित कर रही है, बल्कि उन्हें मोबाइल से दूर रखकर एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का समाज हित में नव अवसर भी प्रदान कर रही है।
उत्तर प्रदेश: रामनवमी आयोजन से पहले महेश्वरी धाम की सुरक्षा समीक्षा
उत्तर प्रदेश: शिवसेना का नवरात्र कार्यक्रम, सामूहिक व्रत व महाआरती की गई आयोजित
महाराष्ट्र: माँ विंध्यवासिनी धाम पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधि-विधान से किया पूजन
महाराष्ट्र: पेट्रोल संकट की अफवाह से पंपों पर लगी लंबी कतारें
उत्तर प्रदेश: बरेली तहसील में फर्जी आदेश कांड, पेशकार को किया गया सस्पेंड