-
☰
No image found.
राजस्थान: अजमेर में सर्वधर्म प्रतिनिधियों की गोष्ठी, विश्व शांति और भाईचारे की प्रार्थना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट एवं श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में शनिवार को बंगाली गली स्थित अतिथि गेस्ट हाउस में सर्वधर्म प्रतिनिधियों की वैचारिक गोष्ठी एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट एवं श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में शनिवार को बंगाली गली स्थित अतिथि गेस्ट हाउस में सर्वधर्म प्रतिनिधियों की वैचारिक गोष्ठी एवं सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन धर्म के क्षमावाणी पर्व, सिख धर्म के गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व, गणपति पूजन, राधा अष्टमी सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी ने कहा कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति सभी धर्मों एवं मान्यताओं का सम्मान करती है। समिति का उद्देश्य विभिन्न धर्मों के प्रमुख पर्वों एवं आयोजनों में सहभागिता कर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना है। इस अवसर पर सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा ने गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती सुनीता चौधरी ने गणपति स्थापना एवं गणपति पूजन की महिमा पर प्रकाश डाला। दादा भगवान के रणवीर सैनी ने दादा भगवान एवं सर्वधर्म प्रतिनिधियों की प्रार्थना संपन्न करवाई। ईसाई समुदाय के के.के.एस. डेविड ने ईसा मसीह की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश दिया। वहीं राजेंद्र मूरजानी ने क्षमावाणी पर्व एवं राधा अष्टमी के महत्व की जानकारी दी। किशोर टेकवानी ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न धार्मिक पर्वों की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संयोजन मीडिया प्रभारी दिनेश गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर सुरेश तंबोली, कालीचरण दास खंडेलवाल, श्रीमती मंजू गोस्वामी, गणेश गोस्वामी, विवेक चंडक, मोहम्मद इकबाल सहित अनेक सर्वधर्म प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर रमेश लालवानी एवं सुनीता चौधरी के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रतिनिधियों ने विश्व शांति, आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं कौमी एकता कायम रहने की सामूहिक प्रार्थना की
राजस्थान: धोरीमन्ना में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश: राधा-कृष्ण पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, पवन वर्मा ने किया पौधरोपण
