Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर में पंच गौरव उत्सव किसानों, खिलाड़ियों व विद्यार्थियों का सम्मान, उन्नत कृषि पर जोर

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 21/03/2026 03:33:29 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 21/03/2026 03:33:29 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के तहत नया संकल्प नया प्रयास पंच गौरव से सबका विकास की थीम पर आधारित पंच गौरव उत्सव कृषि महाविद्यालय नागौर में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान

विस्तार

राजस्थान: राज्य सरकार की पंच गौरव योजना के तहत नया संकल्प नया प्रयास पंच गौरव से सबका विकास की थीम पर आधारित पंच गौरव उत्सव कृषि महाविद्यालय नागौर में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी एवं जिला कलक्टर चम्पालाल जीनगर ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित के साथ की ।अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के बाद आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक रामकुमार राव द्वारा पंच गौरव उत्सव की रूपरेखा व योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण श्याम लोक कला मंडल के द्वारा पंच गौरव आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक नृत्य आदि की प्रस्तुतियां रही।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा पान मैथी एवं मूंग की उन्नत कृषि की जानकारी एवं खेजड़ी वृक्ष के सरंक्षण व संवर्धन हेतु तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। पंच गौरव उत्सव के तहत मुख्य अतिथियों ने पंच गौरव के क्षेत्र में कार्य करने वाले उत्कृष्ठ किसानों वन प्रेमियों खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोहनराम चौधरी पूर्व विधायक नागौर, रामधन पोटलिया जिला अध्यक्ष भाजपा मोहनराम दादरवाल संयुक्त निदेशक व शंकरराम सियाक सहायक निदेशक कृषि, डां विकास पावड़िया, डां रोहिताश बाजया ,डीओआईटी संयुक्त निदेशक कुम्भाराम रेलावता सहित जनप्रतिनिधि, किसान उपस्थित रहे।


Featured News