-
☰
No image found.
राजस्थान: धोरीमन्ना में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: आज दिनांक 19.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने पुलिस थाना धोरीमन्ना का दौरा कर थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनीं
विस्तार
राजस्थान: आज दिनांक 19.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बालोतरा श्री राजेश कुमार काॅवत आईपीएस ने पुलिस थाना धोरीमन्ना का दौरा कर थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक परिवेदना को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही कर परिवेदनाओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को आश्वस्त किया कि बालोतरा पुलिस उनकी समस्याओं के समाधान एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों को प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए तथा प्रत्येक परिवेदना का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित गश्त, प्रभावी निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत नजर रखने, बीट प्रणाली को मजबूत बनाने तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया। गोष्ठी में सुमेरसिंह राठौड़ आरपीएस वृत्ताधिकारी गुड़ामालानी, केशर निपु. अपराध सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा, दलतसिंह निपु. थानाधिकारी धोरीमन्ना, गीता कुमारी निपु. थानाधिकारी गुड़ामालानी एवं किशोर सिंह उनि. थानाधिकारी आरजीटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना धोरीमन्ना में वृत स्तर की अपराध समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, वांछित एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही तथा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के प्रावधानों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने, साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, अवैध शराब एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश: राधा-कृष्ण पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राजस्थान: अजमेर में सर्वधर्म प्रतिनिधियों की गोष्ठी, विश्व शांति और भाईचारे की प्रार्थना
उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, पवन वर्मा ने किया पौधरोपण
