-
☰
राजस्थान: संघर्ष महिला मंच की वार्षिक सभा में महिलाओं ने साझा किए अनुभव, सशक्तिकरण पर हुई चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: 29 अक्टूबर 2025 को संघर्ष महिला मंच की वार्षिक आम सभा में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई अलवर।
विस्तार
राजस्थान: 29 अक्टूबर 2025 को संघर्ष महिला मंच की वार्षिक आम सभा में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई अलवर। संघर्ष महिला मंच द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा का आयोजन मुल्तान नगर गुरूद्वारा अलवर में किया गया। आम सभा की अध्यक्षता संघर्ष महिला मंच की चैयर पर्सन सरला जी ने की। मुख्य अतिथि इब्तिदा संस्था क़े कार्यकारी निदेशक यतेश यादव जी रहें। संघर्ष महिला मंच के मैनेजर रतन सिंह चौहान जी ने बताया की आज 18 वाँ स्थापना दिवस मनाया जा रहा हैं, रामगढ़, उमरैण ब्लॉक क़े 30 गाँव व 9 बास में 152 स्वयं सहायता समूह से 1903 महिलाए जुडी हुई हैं, वर्तमान में मंच से जुड़े समूह सदस्यों की लेनदेन 7 करोड़ रूपये हैं, जो महिलाएं कभी घर से बाहर नहीं जाती थीं वो आज करोड़ों का मंच चला रही हैं।
आज की आम सभा में 436 महिलाओं ने भाग लिया, मंच से जुडी महिलाओं ने अपने अनुभव शेयर किए, महिलाओं और बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक क़े माध्यम सामाजिक कुरीतियों जैसे मृत्युभोज, बालविवाह, आदि की रोकथाम व बालिका शिक्षा,पर्यावरण सरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस अवसर पर इब्तिदा संस्था क़े संस्थापक राजेश सिंघि जी ने अपने सम्बोधन में बताया की आज से 27 साल पहले संस्था एक समूह की शुरुआत की थीं लेकिन आज 20 हजार से ज्यादा परिवार की महिलाएं समूह से जुडी हैं, महिलाओं ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में बदलाव किया व बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का काम किया हैं। इस अवसर पर संघर्ष महिला मंच से कविता जी फिल्ड कार्डिनेटर , रेखा जी फिल्ड कार्डिनेटर , कृष्ण कुमार जी लेखाकार , मोहन कुमार जी सहायता मैनेजर , सुरेश चंद जी फिल्ड कार्डिनेटर इब्तिदा संस्था से फेडरेशन सपोर्ट कार्डिनेटर बर्फ़ीना, कार्यक्रम समन्वयक़ अमरदीप सैनी जी , सुरेन्द्र जी , अनीता जी , आनंद सैनी जी, पिंकी जी आदि उपस्थित रहें।
राजस्थान: ग्राम मोरदा नदी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया
मध्य प्रदेश: देवसर मार्ग पर अधूरी सड़क, ट्रेलर फंसा और घंटों जाम, विकास पर उठे सवाल
राजस्थान: जोधपुर कैफ़े ने भारतीयों के प्रवेश पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया
गुजरात: कटगढ़ में RSS का प्रशिक्षण वर्ग, 2 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम
राजस्थान: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन ने देशभर में की नई नियुक्तियां, महिला सशक्तिकरण पर होगा जोर
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों संग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया