-
☰
राजस्थान: ग्राम मोरदा नदी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: निकटवर्ती पनियाला थाना क्षेत्र के ग्राम मोरदा के नदी क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विस्तार
राजस्थान: निकटवर्ती पनियाला थाना क्षेत्र के ग्राम मोरदा के नदी क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पनियाला थाना एसएचओ रणवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक का शव पड़ा हुआ मिला। जिसकी उम्र करीब 40- 45 वर्ष एवं शरीर में पायजामा व काली टी-शर्ट पहने हुये हैं। हुलिये से मृतक नजदीकी केशवाना फैक्ट्री एरिया में कार्य करने वाला कोई मजदूर लग रहा हैं। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिये राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया हैं। मृतक की शिनाख्त हो जाने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
मध्य प्रदेश: देवसर मार्ग पर अधूरी सड़क, ट्रेलर फंसा और घंटों जाम, विकास पर उठे सवाल
राजस्थान: जोधपुर कैफ़े ने भारतीयों के प्रवेश पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया
गुजरात: कटगढ़ में RSS का प्रशिक्षण वर्ग, 2 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम
राजस्थान: वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन ने देशभर में की नई नियुक्तियां, महिला सशक्तिकरण पर होगा जोर
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्रों संग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया