-
☰
No image found.
Robbery and Fraud Incidents: दिनदहाड़े कूरियर बॉय से की झपटमारी, अलग मामले में डिलीवरी बॉय से की 4 लैपटॉप की ठगी
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो में सफर कर रहे एक कूरियर कर्मचारी से कैश और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग छीन लिया।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो में सफर कर रहे एक कूरियर कर्मचारी से कैश और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग छीन लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा हैं की 19 वर्षीय भोला वर्मा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नगला चोबे गांव के रहने वाले हैं और दिल्ली के बीच कूरियर सेवा का कार्य करते हैं। जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को वह कूरियर का सामान लेकर लोनी गोल चक्कर पहुंचा था, जहाँ से उन्होंने एक ऑटो किराए पर लेकर चावड़ी बाजार जाने के लिए निकल गए थे। चलते ऑटो के पास पहुंचे बदमाश जानकारी के मुताबिक दोपहर के करीब 2:40 बजे, जब ऑटो ओल्ड जीटी रोड से गांधी नगर की ओर बढ़ रहा था, तभी देहरादून हाईवे के नीचे पिलर नंबर-42 के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक ऑटो के पास पहुंचे। जानकारी के अनुसार तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। आरोपियों ने चलते ऑटो से भोला का ग्रे रंग का बैग झपट लिया और गांधी नगर की दिशा में फरार हो गए। पीड़ित ने बताया की छीने गए बैग में 25 हजार रुपये नकद, मोटोरोला मोबाइल का चार्जर, यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और कूरियर से जुड़े गिफ्ट आइटम्स के बिल रखे हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नॉर्थ एवेन्यू में डिलीवरी बॉय से की 4 लैपटॉप की ठगी इसी बीच राजधानी के नॉर्थ एवेन्यू क्षेत्र से भी धोखाधड़ी का एक अलग मामला सामने आया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर के पास दो शातिर ठगों ने एक डिलीवरी बॉय को झांसा देकर बिना भुगतान किए चार लैपटॉप लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पुलिस को शक हैं की इन दोनों वारदातों को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Harassment Case: पति से अलग करने की रची साजिश, 5 लाख रुपये लेकर दूसरे व्यक्ति को सौंपने का लगा आरोप
Murder In Land Dispute: जमीन के झगड़े ने ली पिता की जान, छोटे बेटे पर हत्या करने का लगा आरोप
Murder Crime News: कलियुगी बेटे का खूनी खेल, कहासुनी के बाद मां की चाकू से करी हत्या
