Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जिला वकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों ने उठाईं क्षेत्रीय समस्याएं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 26/03/2026 10:01:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 26/03/2026 10:01:15 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक ओमप्रकाश सिंह मा0 विधायक जमानियां की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक ओमप्रकाश सिंह मा0 विधायक जमानियां की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक मे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू, विधायक सैदपुर प्रतिनिधि, विधायक जमानियां प्रतिनिधि मन्नू सिंह, ब्लाक प्रमुख बाराचॅवर, भॉवरकोल, जखनिया, सदर, मरदह के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यगण उपस्थित रहे।  सर्व प्रथम बैठक मे मा0 अध्यक्ष एवं विधायकगण, ब्लाक प्रमुखगणो का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत सम्मान करने के पश्चात मा0अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारीगणांे से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात बैठक की समीक्षा प्रारम्भ हुयी। बैठक मे मा0 अध्यक्ष महोदय ने कहा कि जनपद मे दिशा की बैठक के बाद जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक एक महत्तपूर्ण बैठक है ,यह बैठक जनपद मे प्रथम बार आयोजित हो रहा है। उन्होने कहा कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधि उत्तरदायी होते है, सभी जनप्रतिनिधि जो नामित सदस्य है वो कही न कही योग्यता रखते है तथा जनता के माध्यम से चुन का आते है, सभी का कर्तव्य है की वो जनपद को विकास के पथ पर ले जाये क्योकि, लोकतांत्रिक व्यवस्था मे विकास जिम्मेदारो का पथ है ओर सभी जनप्रतिनिधि इसके जिम्मेदार है। 

उन्होने उपस्थित अधिकारियो से कहा जनपद के विकास के लिए मा0जनप्रतिनिधियो का भी प्रस्ताव लिया जाये एंव शासन मे जो पत्राचार होते उसकी सूचना दी जाये। इसके अतिरिक्त जनपद मे स्वास्थ्य,शिक्षा, विद्युत सिचाई,किसानो के लिए खाद वितरण, आदि पर विशेष ध्यान देते हुए इन विभागो से सम्बन्धित समस्यो का निस्तारण किया जाये,े ताकि लोगो को समस्याओ का सामना न करना पड़े, उन्होने कहा कि विद्युत बिल एंव चेकिंग के नाम किसी को बिना वजह परेशान न किया जाये। मा0अध्यक्ष महोदय ने मनरेगा कंे समीक्षा के दौरान  बताया गया कि जनपद मे 67 लाख मानव दिवस के सापेक्ष माह फरवरी तक 66 लाख का लक्ष्य पूरा हो गया है 
तब मा0 अध्यक्ष ने लक्ष्य को और बढाने का निर्देश दिया ताकि पात्रो को अधिक लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री आवास योजना मे विधवा महिलाओ,  विकलांग को चयनित कर योजना का लाभ दिया जाये। उन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे अधूरे सड़को को पूर्ण कराने को कहा तथा यह भी कहा कि यदि कही विवाद है तो उसकी समीक्षा कर निस्तारण किया जाये। उन्होने कहा कि जनपद मे 16 ब्लाक है लेकिन किसान कल्याण केन्द्र केवल 09 ही बने है, किसानो की समस्याओ को देखते हुए प्रत्येक ब्लाक मे किसान कल्याण केन्द्र हेतु प्रस्ताव भेजा जाये। इसके साथ ही उन्होने लघु सिचाई, जल निगम, पशुपालन, सिचाई देवकली पम्प नहर, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित छात्रवृत्ति योजना मे उत्पन्न समस्याओ के निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखी। बैठक मे उपस्थित विधायकगणो, ब्लाक प्रमुखगणो एवं सदस्यगणो मे अपने-अपने क्षेत्रो से सम्बन्धित समस्याओ को अवगत कराया गया। 
जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की  बैठक मे  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना, दीनदयाल अन्तयोदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषि प्रौद्योगिक प्रबंधन योजना(एटीएमए), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(पीए किसान), ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम), कृषि अवसंरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा नमूना, ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत प्रौद्योगिकी के साथ गांवो की आबादी का सर्वेक्षण ओर मानचित्रण(स्वामित्व), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)फेज-2, लघु सिचाई विभाग में संचालित कार्यो की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, बाढ़ एवं सिचाई परियोजना से संबंधित प्रगति, लघु डाल नहर खण्ड की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, जल निगम(नगरीय), बकरी/भेड़ पालन योजना, पशुओं का टीकारण, कृत्रिम गर्भाधान का विवरण, मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना/मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना की प्रगति, कुक्कुट विकास अन्तर्गत स्थापित कामर्शियल लेयर फार्म एवं ब्रायलर पैरेन्ट फर्म तथा निजी क्षेत्र में स्थापित कामर्शियल लेयर फर्म एवं ब्रायलर पैरेन्ट फार्म के 05 प्रगतिशील बडे़ कुक्कुट उद्यमियों की सूची, मा0 मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, पशुपालन विभाग उ0प्र0 के0सी0सी0(पशुपालन घटक) प्रगति सूचना, दुग्ध विभाग की प्रगति रिर्पोट, आधार सिडिंग एवं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान वितरण की प्रगति, रिक्त दुकानों का विवरण, मा0 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत जारी घरेलू गैस कनेक्शनों का विवरण कम्पनीवार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना/ ओडी ओपी मार्जिन मनी/विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं ओडी ओपी प्रशिक्षण एवं टूल किट, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना/सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की प्रगति रिपोर्ट, उ0प्र0 एवं नवीकणीय उर्जा विकास अभिकरण यूपी नेडा की प्रगति, सहकारिता विभाग की प्रगति, वृद्धापेशन योजना की प्रगति, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आर्थिक सहायता योजना, मा0 मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के निर्धन परिवार के पुत्रियों की शादी योजना, छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति, दिव्यांग पेशन की प्रगति, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं

Related News

मध्य प्रदेश: राज्यस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने पर छात्रा का सम्मान

हरियाणा: दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन, जागरण व भंडारे का आयोजन; नांवां गांव में धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व

वेस्ट बंगाल:  मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन में पदयात्रा और योगदान सभा आयोजित

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में महाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मां हाट कालिका के दरबार में दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़

उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा में महिलाओं ने पूछे तीखे सवाल, मौके पर मिला कानूनी समाधान

उत्तर प्रदेश: कृतिका आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ, जनसेवा को समर्पित नई स्वास्थ्य सुविधा


Featured News