-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने जन समस्याओं को सुना और शिकायतें दर्ज कीं। समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हु
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने जन समस्याओं को सुना और शिकायतें दर्ज कीं। समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से थीं शिकायतें मिलीं फरियादियों ने भूमि विवाद, पैमाइश, बिजली बिल और पुलिस उत्पीड़न जैसे प्रमुख मुद्दे अधिकारियों के समक्ष रखे एडीएम संतोष कुमार सिंह ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस में आई सभी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई
विभागवार शिकायतों का विवरण इस प्रकार रहा: राजस्व विभाग से 10, पुलिस विभाग से 8, विकास विभाग से 1, बिजली विभाग से 1, चकबंदी विभाग से 2, शिक्षा विभाग से 1 और अन्य विभागों से 9
इस अवसर पर एसडीएम निधि शुक्ला,तहसीलदार आशीष कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस आयोजन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
उत्तर प्रदेश: दादी को कांवर पर बैठाकर हरियाणा की ओर निकले शिवभक्त, आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल
मध्य प्रदेश: ग्वालियर को मिला देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹10,000 करोड़ निवेश का दावा
गुजरात: हाई टेंशन बिजली लाइन के विरोध में किसानों की रैली, चार गुना मुआवजे की मांग
उत्तर प्रदेश: TSCT हैंसर बाजार ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय नाथ पाण्डेय बने IT सेल प्रभारी
