-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ में खास संयोग 8 बड़े मंगल, 60 दिन में 35 व्रत-त्योहार मनाए गए
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ का महीना शुरू हो गया है, इस बार हिंदू नववर्ष अधिक मास का वर्ष है, अधिकमास ज्येष्ठ में लगा है. ऐसे में यह मास 60 दिन का होगा और करीब 35 दिन व्रत एवं त्यौहार रहेंगे, जबकि 30 दिन अधिक मास होगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ का महीना शुरू हो गया है, इस बार हिंदू नववर्ष अधिक मास का वर्ष है, अधिकमास ज्येष्ठ में लगा है. ऐसे में यह मास 60 दिन का होगा और करीब 35 दिन व्रत एवं त्यौहार रहेंगे, जबकि 30 दिन अधिक मास होगा। ज्येष्ठ मास का कृष्ण पक्ष शुद्ध ज्येष्ठ होगा. उसके बाद शुक्ल व कृष्ण पक्ष यानी अधिक मास होगा। इसमें मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस मास को पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं। यह हर 3 साल में पड़ता ह. तब वह साल हिंदू वर्ष के अनुसार 13 माह का हो जाता है। ज्योतिषों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के बाद शनिवार से ही ज्येष्ठ का महीना शुरू हो गया है, हिंदू त्यौ हार चंद्रमा की स्थिति व उसकी गति पर आधारित होते हैं। शुद्ध ज्येष्ठ मास में मांगलिक कार्य होंगे जब कि अधिकमास में नहीं होंगे। अधिक मास शुक्ल पक्ष यानी 17 में से शुरू होगा, जो 15 जून तक रहेगा। इसके बाद शुद्ध ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष लग जाएगा, जो 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा तक रहेगा। ज्योतिष विदों के अनुसार, 11 साल बाद 2037 में फिर ज्येष्ठ मास में अधिकमास आएगा। ज्येष्ठ के महीने में आठ बड़ा मंगल पड़ेंगे। पहले 5 मई, दूसरा 12 मई, तीसरा 19 मई,चौथा 26 मई को पड़ेगा। जबकि 2 जून को पांचवा, 9 जून को छठवां, 16 जून को सातवां और 23 जून को आठवां बड़ा मंगल पड़ेगा।
मध्य प्रदेश: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अल नीनो का खतरा बढ़ा, कमजोर मानसून से खेती पर पड़ सकता है असर
मध्य प्रदेश: राजा मिश्रा’ अब केवल ‘परिवेश मिश्रा’ के नाम से ही पहचाने जाएंगे
राजस्थान: टोल प्लाजा पर ट्रक की टक्कर, केबिन क्षतिग्रस्त; युवती की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मध्य प्रदेश: IPS सूरज कुमार वर्मा बने नए SP, असित यादव DIG ग्वालियर रेंज
