-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह 2026 में मानदेय बढ़ोतरी पर खुशी, उत्कृष्ट शिक्षामित्र सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में 'शिक्षामित्र सम्मान समारोह-2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर से मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लाइव संबोधन क जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शिक्षामित्रों ने सुना।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिले में मंगलवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में 'शिक्षामित्र सम्मान समारोह-2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर से मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लाइव संबोधन क जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शिक्षामित्रों ने सुना। मुख्यमंत्री जी ने की बड़ी घोषणा मा० मुख्यमंत्री जी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त 1.43 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह किए जाने के उपलक्ष्य में जनपद गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय 'शिक्षामित्र सम्मान समारोह' में सम्मिलित हुए। इस ऐतिहासिक बढ़ोतरी पर बलरामपुर के शिक्षामित्रों ने खुशी जताई। अरुणोदय' कैलेंडर का विमोचन इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विद्यार्थी नेतृत्व आधारित प्रार्थना सभा गतिविधि कैलेंडर अरुणोदय' का विमोचन भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "आप सभी शिक्षक हैं। अभिभावक जिस अटूट विश्वास के साथ अपने बच्चों को आपके पास भेजते हैं, उन बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है।" मुख्यमंत्री जी का पूरा संबोधन कलेक्ट्रेट प्रांगण में लाइव सुना गया। उत्कृष्ट शिक्षामित्र हुए सम्मानित कार्यक्रम में विधायक बलरामपुर सदर श्री पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षामित्रों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ की शूटिंग शुरू, भव्य मुहूर्त के साथ लॉन्च
उत्तर प्रदेश: BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, वाहन भी सीज
उत्तर प्रदेश: बरेली बस स्टैंड पर बड़ा हादसा: 20 फीट दीवार गिरी, रिक्शा चालक गंभीर घायल
राजस्थान: डूंगरपुर में ACB का ट्रैप ASI व पूर्व पार्षद 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
राजस्थान: कपासन में जनगणना 2027 प्रशिक्षण संपन्न, जिला टीम ने किया निरीक्षण
