Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, वाहन भी सीज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 05:31:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 05:31:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, महिला ने लगाया पीछा करने और रास्ता रोकने का  दवा सप्लायर है आरोपी, महिला के बेटे को इंसुलिन देने के बाद शुरू हुआ विवाद, पुलिस ने वाहन भी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, महिला ने लगाया पीछा करने और रास्ता रोकने का  दवा सप्लायर है आरोपी, महिला के बेटे को इंसुलिन देने के बाद शुरू हुआ विवाद, पुलिस ने वाहन भी किया सीज, मामले की जांच जारी बरेली, थाना प्रेम नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी गाड़ी भी सीज कर दी है। इंसुलिन देने के बाद महिला को परेशान करने का आरोप पुलिस के अनुसार, ईशान सक्सेना दवा सप्लायर का काम करता है। महिला के बेटे को एक बार इंसुलिन की दवा देने के बाद से वह महिला से एकतरफा जुड़ाव रखने लगा। आरोप है कि महिला जब बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तभी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की।

महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पार्टी पद पर रहे चुके हैं ईशान सक्सेना, पुलिस कर रही आगे की जांच गिरफ्तार आरोपी ईशान सक्सेना BJP युवा मोर्चा में पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्र में वरिष्ठ नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को भी सीज कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इस तरह की परेशानी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।