-
☰
No image found.
राजस्थान: कपासन में जनगणना 2027 प्रशिक्षण संपन्न, जिला टीम ने किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” के अंतर्गत कपासन उपखण्ड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तृतीय एवं चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विस्तार
राजस्थान: भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकान गणना” के अंतर्गत कपासन उपखण्ड स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तृतीय एवं चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्री नासिर बेग मिर्जा के निर्देशन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सांख्यिकी विभाग, जयपुर से नियुक्त जिला समन्वयक सुश्री अपेक्षा जैन एवं जिला पर्यवेक्षक डॉ. राजकुमार शर्मा ने उपस्थित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सटीक एवं त्रुटिरहित आंकड़े संकलन की आवश्यकता पर बल दिया। प्रशिक्षण में क्षेत्र प्रशिक्षक के रूप में श्री अश्विनी कुमार व्यास, श्री प्रकाश चंद्र शर्मा, श्रीमती प्रीति बाला शर्मा एवं श्री बनवारी लाल भांभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, मकान गणना, परिवार विवरण संकलन, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा जनगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान कार्य की व्यवहारिक समझ विकसित करने हेतु विभिन्न उदाहरणों एवं अभ्यास सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक के रूप में सुश्री निधि जैन, श्री राहुल अग्रवाल एवं श्री धर्मेश दायमा ने तकनीकी सहयोग प्रदान करते हुए प्रशिक्षण को सुचारु रूप से संचालित किया। उन्होंने प्रशिक्षण एप्प एवं संबंधित डिजिटल प्रक्रियाओं के प्रभावी उपयोग में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। चार्ज अधिकारी श्री नासिर बेग मिर्जा ने प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इस महत्वपूर्ण कार्य में संलग्न प्रत्येक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, जिससे विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़े प्राप्त हो सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा जनगणना 2027 के कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने का संकल्प व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश: डीएम ने लम्बित परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन की समीक्षा, लापरवाही पर दो इंजीनियरों का वेतन रोका
मध्य प्रदेश: श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन, भक्ति, ज्ञान और सामाजिक संदेश से गूंजा पंडाल
मध्य प्रदेश: बड़ा प्रशासनिक बदलाव, धर्मराज मीणा ने संभाला SP का कार्यभार
उत्तर प्रदेश: सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने लिया धर्मलाभ
उत्तर प्रदेश: भाजपा की प्रचंड जीत पर खुर्जा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
