-
☰
No image found.
राजस्थान: कपासन में छात्राओं के लिए रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम, मुफ्त स्मार्टवॉच व कार्ड वितरण'
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय शिव शिक्षा संस्थान द्वारा 18 से 30 वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष रोजगार मार्गदर्शन व उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद नरेश कुमार खटीक के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विस्तार
राजस्थान: महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय शिव शिक्षा संस्थान द्वारा 18 से 30 वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष रोजगार मार्गदर्शन व उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद नरेश कुमार खटीक के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छात्राओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के अवसरों की जानकारी दी गई और तकनीकी रूप से जोड़ने के लिए निशुल्क डिजिटल स्मार्टवॉच बांटी गईं, रोजगार प्राप्ति में आसानी के लिए संस्था द्वारा छात्राओं के पैन कार्ड और ई-श्रम कार्ड भी निशुल्क बनाए गए। संस्था संस्थापक भेरूलाल खटीक ने घोषणा की कि वर्ष 2026 में कुल 1000 छात्राओं को निशुल्क डिजिटल वॉच बांटी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य केवल उपहार देना नहीं, बल्कि रोजगार दिलाकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर संस्था सचिव अमजद हुसैन मंसूरी, कोषाध्यक्ष पूजा खटीक एवं मुख्य ट्रेनर रतनलाल सालवी, राहुल माली व हितेश खटीक ने छात्राओं को कौशल विकास के गुर सिखाए।
उत्तर प्रदेश: डीएम ने लम्बित परियोजनाओं की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन की समीक्षा, लापरवाही पर दो इंजीनियरों का वेतन रोका
मध्य प्रदेश: श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन, भक्ति, ज्ञान और सामाजिक संदेश से गूंजा पंडाल
मध्य प्रदेश: बड़ा प्रशासनिक बदलाव, धर्मराज मीणा ने संभाला SP का कार्यभार
उत्तर प्रदेश: सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन, भक्तों ने लिया धर्मलाभ
उत्तर प्रदेश: भाजपा की प्रचंड जीत पर खुर्जा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
