Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा की प्रचंड जीत पर खुर्जा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jai Prakash , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 05:49:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jai Prakash ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 05:49:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: खुर्जा पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में खुर्जा की लोकप्रिय विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: खुर्जा पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में खुर्जा की लोकप्रिय विधायक मीनाक्षी सिंह के आवास पर भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

समाजसेवी डी.सी. गुप्ता कांटे वाले ने भी इस खुशी के मौके पर उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी की ही नहीं, बल्कि सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। चारों ओर मिठाइयाँ बाँटी गईं, आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल बना रहा। पूरा वातावरण भारत माता की जय, मीनाक्षी सिंह जी की जय, मोदी जी की जय और योगी जी की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा।
विधायक मीनाक्षी सिंह ने स्वयं कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराकर उन्हें जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में खुशी का माहौल है। पश्चिम बंगाल की पूर्व स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियाँ बदल रही हैं और यह बदलाव देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता का परिणाम है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के शब्दों को स्मरण करते हुए कहा, अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा,” और आज यह साकार होता दिखाई दे रहा है। विधायक ने बताया कि वह लखनऊ से लौटकर सीधे कार्यकर्ताओं के बीच पहुँची हैं और सभी में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। अंत में उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।