-
☰
No image found.
उत्तराखंड: वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान बल्लभ पंत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा विवेकानंद इण्टर कॉलेज गंगोलीहाट के संस्थापक सदस्य एवम् वर्तमानअध्यक्ष भगवान बल्लभ पंत का बीती रात दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया उनके
विस्तार
उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा विवेकानंद इण्टर कॉलेज गंगोलीहाट के संस्थापक सदस्य एवम् वर्तमानअध्यक्ष भगवान बल्लभ पंत का बीती रात दिल्ली के निजी अस्पताल में निधन हो गया उनके स्वास्थ्य की स्थिति के चलते उनके घर में बीती 4 मई से होने वाला श्रीमद् भागवत यज्ञ को भी स्थगित कर दिया गया था। उनको पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण की समस्या पैदा होने से उन्हें बचाया जाना संभव नहीं हो पाया। भगवान बल्लभ पंत इस विधानसभा के एवम् जनपद पिथौरागढ़ के वरिष्ठतम भाजपा सदस्य थे, वह ग्राम पंचायत चिटगल के प्रधान भी रहे , इनका जन्म 1950 में ग्राम चिटगल में हुआ और अंतिम सांस 5 मई 2026 की रात्रि को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में ली। उल्लेखनीय है कि भगवान बल्लभ पंत के मुरली मनोहर जोशी से निकट संबंध रहे भगवान बल्लभ पंत सरल प्रकृति मृदु स्वभाव के कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता थे। इन्होंने अपने जीवन कल में कई सामाजिक कार्यक्रमों सहित मांगो का नेतृत्व एवम् सहयोग किया। आज प्रातः रायबहादुर पूरन लाल शाह विवेकानंद इण्टर कॉलेज गंगोलीहाट में एक शोक सभा का आयोजन हुआ, एक शोक सभा नगर पालिका अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में आयोजित हुई, एक शोक सभा श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी ने आयोजित की, एक शोक सभा व्यापार संघ गंगोलीहाट ने आयोजित की। यूथ आर्मी ने भगवान बल्लभ पंत की स्मृति में गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग का संकल्प लिया उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट विजय चंद्रा से विवेकानंद के एक बच्चे को एक वर्ष के लिए गोद लेकर उनका वार्षिक शुल्क जमा कर भगवान बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मध्य प्रदेश: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अल नीनो का खतरा बढ़ा, कमजोर मानसून से खेती पर पड़ सकता है असर
मध्य प्रदेश: राजा मिश्रा’ अब केवल ‘परिवेश मिश्रा’ के नाम से ही पहचाने जाएंगे
राजस्थान: टोल प्लाजा पर ट्रक की टक्कर, केबिन क्षतिग्रस्त; युवती की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मध्य प्रदेश: IPS सूरज कुमार वर्मा बने नए SP, असित यादव DIG ग्वालियर रेंज
