Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ में खास संयोग 8 बड़े मंगल, 60 दिन में 35 व्रत-त्योहार मनाए गए 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/05/2026 10:39:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/05/2026 10:39:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ का महीना शुरू हो गया है, इस बार हिंदू नववर्ष अधिक मास का वर्ष है, अधिकमास ज्येष्ठ में लगा है. ऐसे में यह मास 60 दिन का होगा और करीब 35 दिन व्रत एवं त्यौहार रहेंगे, जबकि 30 दिन अधिक मास होगा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ज्येष्ठ का महीना शुरू हो गया है, इस बार हिंदू नववर्ष अधिक मास का वर्ष है, अधिकमास ज्येष्ठ में लगा है. ऐसे में यह मास 60 दिन का होगा और करीब 35 दिन व्रत एवं त्यौहार रहेंगे, जबकि 30 दिन अधिक मास होगा। ज्येष्ठ मास का कृष्ण पक्ष शुद्ध ज्येष्ठ होगा. उसके बाद शुक्ल व कृष्ण पक्ष यानी अधिक मास होगा। इसमें मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस मास को पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं।  यह हर 3 साल में पड़ता ह. तब वह साल हिंदू वर्ष के अनुसार 13 माह का हो जाता है। ज्योतिषों के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के बाद शनिवार से ही ज्येष्ठ का महीना शुरू हो गया है, हिंदू त्यौ हार चंद्रमा की स्थिति व उसकी गति पर आधारित होते हैं। 

 शुद्ध ज्येष्ठ मास में मांगलिक कार्य होंगे जब कि अधिकमास में नहीं होंगे।  अधिक मास शुक्ल पक्ष यानी 17 में से शुरू होगा, जो 15 जून तक रहेगा। इसके बाद शुद्ध ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष लग जाएगा, जो 29 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा तक रहेगा।  ज्योतिष विदों के अनुसार, 11 साल बाद 2037 में फिर ज्येष्ठ मास में अधिकमास आएगा। ज्येष्ठ के महीने में आठ बड़ा मंगल पड़ेंगे। पहले 5 मई, दूसरा 12 मई, तीसरा 19 मई,चौथा 26 मई को पड़ेगा।  जबकि 2 जून को पांचवा, 9 जून को छठवां, 16 जून को सातवां और 23 जून को आठवां बड़ा मंगल पड़ेगा।