-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: BJP नेता हुए छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, महिला का पीछा कर रास्ता रोका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली थाना प्रेम नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली थाना प्रेम नगर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी गाड़ी भी सीज कर दी है। इंसुलिन देने के बाद महिला को परेशान करने का आरोप पुलिस के अनुसार, ईशान सक्सेना दवा सप्लायर का काम करता है। महिला के बेटे को एक बार इंसुलिन की दवा देने के बाद से वह महिला से एकतरफा जुड़ाव रखने लगा। आरोप है कि महिला जब बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तभी आरोपी ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पार्टी पद पर रहे चुके हैं ईशान सक्सेना, पुलिस कर रही आगे की जांच गिरफ्तार आरोपी ईशान सक्सेना BJP युवा मोर्चा में पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं और क्षेत्र में वरिष्ठ नेता के तौर पर पहचान रखते हैं। महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय से परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को भी सीज कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इस तरह की परेशानी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।
मध्य प्रदेश: संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, क्रियान्वयन में तेजी के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अल नीनो का खतरा बढ़ा, कमजोर मानसून से खेती पर पड़ सकता है असर
मध्य प्रदेश: राजा मिश्रा’ अब केवल ‘परिवेश मिश्रा’ के नाम से ही पहचाने जाएंगे
राजस्थान: टोल प्लाजा पर ट्रक की टक्कर, केबिन क्षतिग्रस्त; युवती की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मध्य प्रदेश: IPS सूरज कुमार वर्मा बने नए SP, असित यादव DIG ग्वालियर रेंज
