-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एडी हेल्थ का मीरगंज सीएचसी में औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा और सर्पदंश को लेकर अलर्ट के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शनिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. सीमा अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शनिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. सीमा अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिएएडी हेल्थ ने मीरगंज सीएचसी का किया औचक निरीक्षण:कांवड़ यात्रा और सर्पदंश को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए बरेली में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शनिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य (एडी हेल्थ) डॉ. सीमा अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ ने एक्स-रे कक्ष, डेंटल यूनिट, बीपीएमयू, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, टीबी कक्ष, औषधि वितरण केंद्र, कोल्ड चेन, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) वार्ड और बीपीएचयू का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति भी देखी पीएमएसएमए की व्यवस्थाओं को सराहा एडी हेल्थ ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नियमित जांच, समय पर उपचार और गर्भवती महिलाओं को जरूरी परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अभियान की व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष जताया कांवड़ यात्रा को लेकर तैयार रहने के निर्दे आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए डॉ. सीमा अग्रवाल ने अस्पताल प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि इमरजेंसी दवाएं, प्राथमिक उपचार सामग्री और जरूरी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार दिया जा सके सर्पदंश के मरीजों के लिए तैयार रखने होंगे इंतजाम
बरसात के मौसम में बढ़ने वाली सर्पदंश की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नेक बाइट के मरीजों के इलाज के लिए प्रशिक्षित स्टाफ और जरूरी दवाएं हर समय तैयार रहनी चाहिए, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सके निरीक्षण के दौरान मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह, डॉ. गंगासरन, सीएचसी अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर, बीपीएम पुनीत सक्सेना, बीसीपीएम प्रेमपाल, आईओ धनेश्वर गिरी, हरिशंकर, हिमांशु गुप्ता, दुर्गेश मिश्रा समेत अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
उत्तर प्रदेश: दादी को कांवर पर बैठाकर हरियाणा की ओर निकले शिवभक्त, आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण
मध्य प्रदेश: ग्वालियर को मिला देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, ₹10,000 करोड़ निवेश का दावा
गुजरात: हाई टेंशन बिजली लाइन के विरोध में किसानों की रैली, चार गुना मुआवजे की मांग
उत्तर प्रदेश: TSCT हैंसर बाजार ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित, दिग्विजय नाथ पाण्डेय बने IT सेल प्रभारी
