-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एएसपी का महुली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना महुली का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों की गहन समीक्षा की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना महुली का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष तथा अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को अभिलेखों का नियमित रखरखाव, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण, फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, नियमित गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।
उत्तर प्रदेश: परिवार परामर्श केंद्र में 5 बिछड़े परिवारों का हुआ पुनर्मिलन, 77 मामलों की हुई सुनवाई
छत्तिसगढ़: सेन समाज के युवा व महिला प्रकोष्ठ का गठन, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार
उत्तर प्रदेश: गुम मोबाइल बरामदगी अभियान में पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, 161 खोए मोबाइल किए बरामद
उत्तर प्रदेश: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को मिली फांसी, एकतरफा प्यार में की थी निर्मम हत्या
