Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में पशुओं से लदा ऑटो पकड़ा, दो लोग हिरासत में; पशु तस्करी के आरोपों की जांच जारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 05:20:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 05:20:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र में धनेटा फाटक के पास हाईवे पर गौरक्षकों ने पशुओं से लदे एक ऑटो को रोका। उन्होंने ऑटो सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया और

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र में धनेटा फाटक के पास हाईवे पर गौरक्षकों ने पशुओं से लदे एक ऑटो को रोका। उन्होंने ऑटो सवार दो व्यक्तियों को पकड़ लिया और उन पर पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया यह घटना रात में हुई, जब गौरक्षक दिनेश गंगवार, जतिन गंगवार, डीके, अमन और कार्तिक ने मिलकर धनेटा फाटक के पास ऑटो की घेराबंदी की गौरक्षकों का आरोप है कि ऑटो में सवार दो लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि कुछ अन्य मौके से भागने में सफल रहे। 

भीड़ ने कथित पशु तस्करी का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की
हिन्दू संगठनों ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ द्वारा पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को अपनी हिरासत में ले लिया थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।