Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: थारू संग्रहालय में 299 मेधावी छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 10/10/2026 11:09:09 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 10/10/2026 11:09:09 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के विकासखंड पचपेड़वा के इमिलिया कोडार स्थित थारू संग्रहालय में थारू विकास परियोजना के अंतर्गत साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के विकासखंड पचपेड़वा के इमिलिया कोडार स्थित थारू संग्रहालय में थारू विकास परियोजना के अंतर्गत साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के जनजाति विकास विभाग के निदेशालय द्वारा संचालित इस परियोजना के तहत थारू जनजाति क्षेत्र की 299 मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में देवीपाटन मंदिर, तुलसीपुर के परम पूज्य महंत मिथिलेश नाथ योगी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्राओं को साइकिल वितरित करने का उद्देश्य उनके आवागमन को सुगम बनाना और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता और थारू विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी मोदित दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान अतिथियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को रवाना किया। इस पहल से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ ही उनकी शिक्षा जारी रखने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।


Featured News