-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में बेगुल नदी में डूबे 12 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, नहाते समय हुआ था हादसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज क्षेत्र की बेगुल नदी में नहाते समय डूबे बच्चे का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। हादसा रविवार दोपहर में हुआ था, जब चार बच्चे नदी में नहा रहे थे। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज क्षेत्र की बेगुल नदी में नहाते समय डूबे बच्चे का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। हादसा रविवार दोपहर में हुआ था, जब चार बच्चे नदी में नहा रहे थे। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया था, लेकिन 12 साल का प्रवीन लापता था। शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार, ग्राम रहपुरा जागीर निवासी प्रवीन पुत्र नन्हे, बॉबी पुत्र सुरेश, दीपक पुत्र सुरेश और विपिन पुत्र सुरेश रविवार दोपहर गांव से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पनवडिया के पास बेगुल नदी में नहाने गए थे। नहाते समय धोखे से चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए। और डूबने लगे बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दीपक, बॉबी और विपिन को बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रवीन का कोई पता नहीं चल सका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश शुरू की। रविवार शाम तक प्रवीन का पता नहीं चला। सोमवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया। घटना स्थल से कुछ दूर नदी में प्रवीन का शव तैरता मिला।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अपात्र राशनकार्डों पर कार्रवाई: 40 हजार कार्ड होंगे निरस्त
मध्य प्रदेश: केला देवी भक्त मंडल ने नागाजी मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश: महाकौशल क्षेत्र में सीपीएम का जन आक्रोश जत्था, 24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली
मध्य प्रदेश: हजारों महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, घर में सुख-शांति व पति की दीर्घायु की कामना
छत्तीसगढ़: बुनकर कॉलोनी के लिए भूमि आवंटन की मांग, विधायक अर्जुन लाल जीनगर को सौंपे दस्तावेज