Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में 5.30 करोड़ की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में रिश्तेदारों का ड्रग नेटवर्क उजागर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 09/03/2026 01:30:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 09/03/2026 01:30:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सुभाषनगर थाना पुलिस ने एक युवक को लगभग 2.645 किलोग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सुभाषनगर थाना पुलिस ने एक युवक को लगभग 2.645 किलोग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय शोभित गुप्ता के रूप में हुई है, जो बदायूँ के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैजनी का निवासी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर किसी पार्टी को देने आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम रौंधी जाने वाले मार्ग पर एक पाकड़ के पेड़ के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान शोभित गुप्ता के पास से 2.645 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 


पुलिस पूछताछ में आरोपी शोभित ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह यह स्मैक अपने सगे फूफा रजनीश गुप्ता से लाया था, जो बदायूँ के मानिकपुर शिकारपुर गांव का निवासी है आरोपी के अनुसार, वह और उसका फूफा मिलकर स्मैक तस्करी का काम करते हैं। इस बार वह पंजाब से आने वाली एक पार्टी को स्मैक की यह खेप सप्लाई करने वाला था। उसने यह भी बताया कि सौदा तय हो चुका था और पार्टी उसी स्थान पर उससे मिलने वाली थी। पूछताछ में शोभित ने स्वीकार किया कि वह स्मैक बेचकर मिलने वाले पैसों से अपने शौक पूरे करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और ड्रग सप्लाई चेन की तलाश जारी है। 


Featured News