-
☰
मध्य प्रदेश: ग्राम जोटई में 12 मार्च को ऐतिहासिक दंगल का आयोजन, अंतिम कुश्ती 71 हजार रुपये की
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्राम जोटई में चौधरी परिवार के द्वारा आज से एक सैकड़ा से भी अधिक वर्ष पूर्व दंगल का आयोजन किया गया था जो आज तक लगातार चल रहा है ,,,,इस दंगल की एक विशेषता है कि कुश्ती विजेता को 80% तथा हारे हुए को 20% इनाम दी जाती है यहां पर आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व चांदी की गुर्ज (हनुमान जी की मूर्ति)बनाई गई थी जो आज भी यहां मौजूद है ,,,इस गुर्ज जो चांदी की बनी हुई है उसकी एक शर्त है कि
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्राम जोटई में चौधरी परिवार के द्वारा आज से एक सैकड़ा से भी अधिक वर्ष पूर्व दंगल का आयोजन किया गया था जो आज तक लगातार चल रहा है ,,,,इस दंगल की एक विशेषता है कि कुश्ती विजेता को 80% तथा हारे हुए को 20% इनाम दी जाती है यहां पर आज से लगभग 10 वर्ष पूर्व चांदी की गुर्ज (हनुमान जी की मूर्ति)बनाई गई थी जो आज भी यहां मौजूद है ,,,इस गुर्ज जो चांदी की बनी हुई है उसकी एक शर्त है कि लगातार 3 वर्ष तक अंतिम झंडी उठाने वाले पहलवान को तीसरी साल दी जाएगी अभी तक यह गुर्ज किसी ने नहीं उठा पाई है ,,,,इस दंगल में बताशे से कुश्ती शुरू होती है फिर ₹10 / ₹50 /₹100 /एक हजार रुपया/₹2000/₹5000 /₹11000/21000 रूपए /आदि कुश्ती होती हैं अंतिम कुश्ती इस बार 71000 की रखी गई है। इस दंगल में राष्ट्रीय पहलवान रेफरी गिरी करते हैं तथा देशभर के पहलवान इस दंगल में भाग लेते हैं मध्य प्रदेश,, उत्तर प्रदेश,, राजस्थान,, हरियाणा,, पंजाब ,,दिल्ली ,,महाराष्ट्र तथा सेना के पहलवान भी आकर की भाग लेते हैं यह दंगल गांव में स्थित सरोवर परिसर में लगता है इस समाचार पत्र के द्वारा बराबर मांग करने के बाद पूर्व में रहे सांसद अशोक अर्गल के द्वारा तालाब में अखाड़ा अपनी सांसद निधि से बनवाया गया था जिस पर आज कुश्ती होती हैं शासन की ओर से इस दंगल को कोई भी आर्थिक मदद नहीं दी जाती है सिर्फ ग्रामवासी आपस में सहयोग करके उक्त दंगल का आयोजन करते हैं शासन को चाहिए कि ऐसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दंगल में जो प्रतिभाएं भारती/ उभर के आगे आती हैं उनका ध्यान रखते हुए दंगल के आयोजन समिति को आर्थिक मदद करनी चाहिए,,,,, उक्त दंगल की व्यवस्था सभी ग्रामवासी देखते है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में अपात्र राशनकार्डों पर कार्रवाई: 40 हजार कार्ड होंगे निरस्त
मध्य प्रदेश: केला देवी भक्त मंडल ने नागाजी मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश: महाकौशल क्षेत्र में सीपीएम का जन आक्रोश जत्था, 24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली
मध्य प्रदेश: हजारों महिलाओं ने किया शीतला माता का पूजन, घर में सुख-शांति व पति की दीर्घायु की कामना
छत्तीसगढ़: बुनकर कॉलोनी के लिए भूमि आवंटन की मांग, विधायक अर्जुन लाल जीनगर को सौंपे दस्तावेज