-
☰
मध्य प्रदेश: महाकौशल क्षेत्र में सीपीएम का जन आक्रोश जत्था, 24 मार्च को दिल्ली में होगी रैली
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सी पी एम के जिला सचिव एवं राज्य समिति सदस्य कामरेड जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीजेपी सरकार लगातार किसान मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर बर्बादी की ओर धकेल कर कार्पोरेट को खुली लूट की छूट दे रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सी पी एम के जिला सचिव एवं राज्य समिति सदस्य कामरेड जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीजेपी सरकार लगातार किसान मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर बर्बादी की ओर धकेल कर कार्पोरेट को खुली लूट की छूट दे रही है। देश भर में इस लूट के खिलाफ जत्थे निकल रहे हैं, सी पी एम के जन आक्रोश जत्था जो मध्य प्रदेश में 6क्षेत्रों में निकलेंगे जिसमें महाकौशल का जत्था 11मार्च से 15मार्च तक नरसिंहपुर, शिवनी बालाघाट एवं जबलपुर जिले में भ्रमण करते हुए पर्चा वितरण, पोस्टर,बाल राइटिंग, नुक्कड़ सभाएं करते हुए चलेगा, इस जत्थे का नेतृत्व माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य कामरेड रामनारायण कुरारिया एवं राज्य समिति सदस्य कामरेड जगदीश पटेल करेंगे। 24मार्च को जन आक्रोश रैली एवं सभा किसानों के सभी कर्जे माफ करो जैसे जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्रथम दिन सालीचौका क्षेत्र, चीचली, गाडरवारा रात्रि विश्राम दूसरे दिन गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, लखनादौन रात्रि विश्राम तीसरा दिन गणेशगंज, छपारा, शिवनी ,बरघाट ,लालबर्रा, बारासिवनी रात्रि विश्राम चौथा दिन बालाघाट, कटंगझिरी रमरमा, परसवाड़ा ,नैनपुर केवलारी ,मझंगवा , कुडारी रात्रि विश्राम पांचवां दिन कुडारी, धनौरा ,कहानी, धूमा, बरगी ,भेड़ाघाट, धनवंतरी नगर, मदनमहल ,सिविक सेंटर , बाईपास तेंदूखेड़ा समापन । नरसिंहपुर जिले से कामरेड एन एस एस पटेल,देवेंद्र वर्मा, करणसिंह अहिरवार, लीलाधर वर्मा, रामसिंह वर्मा, एड एल एन वर्मा,नरेंद्र वर्मा, गंगाराम बघेले,गरीबदास चौधरी, कालूराम वर्मा तुलसीराम श्रीवास , यदुराज वर्मा, राजेंद्र राजपूत, भुवन जाटव,भैरोप्रसाद विश्वकर्मा, विश्राम वर्मा, दीपक वर्मा,यशकुमार वर्मा, जगदीश मुहारिया, शेखलाल, कमलेश वर्मा, व्ही के शर्मा, एड नरेश चौधरी,ओमप्रकाश,नन्हेलाल वर्मा, दारासिंह मेहरा, रामनारायण पटेल, छोटेलाल ठाकुर, कमलेश विश्वकर्मा, शिवनी जिला से अनिल सल्लाम, कबूत मर्सकोले, प्रहलाद यादव, मनील सोनी बालाघाट से संतोष मंडलवार एड वाय आर विसेन, भूपेंद्र पतले, राजेश मरावी, रामसिंह भलावी, थान सिंग इनावती, जबलपुर से एन चक्रवर्ती, विद्या खंगार, अंजना कुरारिया, जगन्नाथ पटेल, ए के नायक, सुरेन्द्र पिल्लई, विनय कुमार गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता रहेंगे।
देश के कई स्थानों से निकलने वाले जत्थों का समापन 24मार्च को नई दिल्ली में आयोजित जन आक्रोश रैली के बाद रामलीला मैदान में सभा के बाद समापन होगा।
जिसमें मुख्य मुद्दे लेबर कोड वापिस लो , बीज एवं बिजली विधेयक वापिस लो, भारत अमरीकी व्यापार समझौता रद्द करो, मनरेगा बचाओ, वी वी ग्राम जी हटाओ, एम एस पी गारंटी कानून लागू करो,
उत्तर प्रदेश: एपीडा ने किसानों को नगदी फसलों के निर्यात और आय बढ़ाने के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित
उत्तर प्रदेश: बरेली में किसान की सिंचाई नाली पर अवैध कब्जा, फसलें सूखने लगीं
उत्तर प्रदेश: बरेली में भाजपा पार्षद पर पत्नी ने दहेज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया