-
☰
मध्य प्रदेश: कोतमा पुलिस ने पकड़ा पशु तस्करी का सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान, सतना से हुई गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: अनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पशु तस्करी के कुख्यात सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को सतना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के क
विस्तार
मध्य प्रदेश: अनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पशु तस्करी के कुख्यात सरगना बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान को सतना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के कड़े निर्देशन में चलाई जा रही धरपकड़ मुहिम के तहत यह कार्रवाई की गई। क्या है पूरा मामला? बीती 31 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर कोतमा हाईवे के पास एक ट्रक (CG 04 NX 5617) को घेराबंदी कर पकड़ा गया था। तलाशी के दौरान ट्रक से 22 नग भैंस-पड़ा बरामद हुए थे। साथ ही वाहन से एक 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी मिले थे। मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों (उमेश केवट, अंकित द्विवेदी और वाहन मालिक संजय पटेल) को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन मुख्य सरगना बल्लू फरार चल रहा था। अपराधिक रिकॉर्ड और जिला बदर: पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी बल्लू उर्फ अब्दुल रहमान (निवासी मवेशी बाजार, कोतमा) के विरुद्ध अनूपपुर और शहडोल जिले के विभिन्न थानों में पशु तस्करी एवं अन्य धाराओं के तहत कुल 11 अपराध दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्तमान में जिला बदर का प्रकरण भी प्रक्रियाधीन है।
पुलिस टीम की भूमिका: इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल, सउनि सुखीनंद यादव, प्र.आर. दिनेश राठौर, आरक्षक स्वदेश सिंह, जितेंद्र मंडलोई, सायबर सेल से प्र.आर. राजेंद्र अहिरवार और नगर रक्षा समिति के सदस्य नीरज सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: अरबों की बेनामी संपत्ति विवाद, हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए विस्फोटक आरोप
उत्तर प्रदेश: "न्यू कटनी जंक्शन पर कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतरे, डाउन लाइन बंद"
उत्तर प्रदेश: एपीडा ने किसानों को नगदी फसलों के निर्यात और आय बढ़ाने के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित