Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  बरेली में किसान की सिंचाई नाली पर अवैध कब्जा, फसलें सूखने लगीं

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 09/03/2026 05:38:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 09/03/2026 05:38:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  बरेली में किसान की सिंचाई नाली पर अवैध कब्जा, फसलें सूखने लगीं

विस्तार

Cशिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है ग्राम विक्रमपुर निवासी किसान राम कृष्ण (पुत्र मौली राम) ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके खेत के पास से नहर की सरकारी सिंचाई नाली गुजरती है। आरोप है कि पास के गांव चकरपुर उर्फ लमकन निवासी असद खाँ (पुत्र अख्तर खाँ) ने इस नाली को तोड़कर अपने खेत में मिला लिया है। इतना ही नहीं, नाली के स्थान पर पॉपुलर के पेड़ भी लगा दिए गए हैं।  इस अवैध कब्जे के कारण पूरे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई है। किसान राम कृष्ण का कहना है कि उन्होंने इससे पहले 7 जुलाई 2026 को भी इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था

, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नाली बंद होने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे वे सूखने लगी हैं
पीड़ित किसान का आरोप है कि जब उन्होंने असद खाँ से नाली हटाने को कहा, तो उसने गाली-गलौज की और झगड़ा करने की धमकी दी 
शिकायती पत्र के माध्यम से किसान ने प्रशासन से जल्द से जल्द सिंचाई नाली को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। मीरगंज के एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Featured News