-
☰
उत्तर प्रदेश: "न्यू कटनी जंक्शन पर कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतरे, डाउन लाइन बंद"
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोरबा से कोयला लेकर गुजरात जा रही मालगाड़ी रविवार को दिन में 11 बजे न्यू कटनी जंक्शन यार्ड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के पांच वैगन पटरी से उतर गए, जिससे डाउन लाइन पूरी तरह से
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोरबा से कोयला लेकर गुजरात जा रही मालगाड़ी रविवार को दिन में 11 बजे न्यू कटनी जंक्शन यार्ड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के पांच वैगन पटरी से उतर गए, जिससे डाउन लाइन पूरी तरह से बंद हो गया। दुर्घटना के कारण न्यू कटनी जंक्शन, कटनी मुरवाड़ा और कटनी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। रेल प्रशासन ने प्रभावित ट्रेनों को कटनी साउथ स्टेशन के मार्ग से डायवर्ट कर आगे भेजा। दुर्घटना के बाद जबलपुर रेल मंडल ने कुछ ट्रेनों को रद्द या परिवर्तित मार्ग पर चलाया:
ट्रेन नंबर 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू को झलवारा में रद्द करके वापस चिरमिरी भेजा गया। बिलासपुर-कटनी मेमू 68747 को झलवारा में ही रद्द कर वापस बिलासपुर किया गया। अंबिकापुर-जबलपुर, बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया गया। रेल अधिकारियों ने कहा कि पटरी को जल्द ठीक करने के लिए काम जारी है और यात्रीगण डायवर्ट रूट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश: अरबों की बेनामी संपत्ति विवाद, हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए विस्फोटक आरोप
उत्तर प्रदेश: एपीडा ने किसानों को नगदी फसलों के निर्यात और आय बढ़ाने के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित