Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , Date: 09/03/2026 05:40:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Deepak Yadav(UP) ,
  • Date:
  • 09/03/2026 05:40:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से पराजित कर एक बार फिर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के सा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से पराजित कर एक बार फिर विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत पुरुष टी-20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस शानदार उपलब्धि पर मंत्रीगणों ने टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्टाम्प तथा 

न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने इस ऐतिहासिक विजय पर टीम इंडिया को बधाई दी 
मंत्रियों ने कहा कि टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में शानदार और दमदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ भारत ने विश्व क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। टीम के सभी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की लगातार मिल रही प्रेरणा और समर्थन ने इस विजय को संभव बनाया है।