Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में बेगुल नदी में डूबे 12 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, नहाते समय हुआ था हादसा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 09/03/2026 01:26:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 09/03/2026 01:26:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  फतेहगंज क्षेत्र की बेगुल नदी में नहाते समय डूबे बच्चे का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। हादसा रविवार दोपहर में हुआ था, जब चार बच्चे नदी में नहा रहे थे। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  फतेहगंज क्षेत्र की बेगुल नदी में नहाते समय डूबे बच्चे का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। हादसा रविवार दोपहर में हुआ था, जब चार बच्चे नदी में नहा रहे थे। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बचा लिया था, लेकिन 12 साल का प्रवीन लापता था। शव मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया जानकारी के अनुसार, ग्राम रहपुरा जागीर निवासी प्रवीन पुत्र नन्हे, बॉबी पुत्र सुरेश, दीपक पुत्र सुरेश और विपिन पुत्र सुरेश रविवार दोपहर गांव से 3 किलोमीटर दूर ग्राम पनवडिया के पास बेगुल नदी में नहाने गए थे। नहाते समय धोखे से चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए। 

और डूबने लगे बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दीपक, बॉबी और विपिन को बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रवीन का कोई पता नहीं चल सका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने बच्चे की तलाश शुरू की। रविवार शाम तक प्रवीन का पता नहीं चला। सोमवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया। घटना स्थल से कुछ दूर नदी में प्रवीन का शव तैरता मिला। 


Featured News