-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने ₹803 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, अखिलेश यादव को दी अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी धाम से जिले को ₹803 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की पूर्व संध्या पर बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी धाम से जिले को ₹803 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने उतरौला और बलरामपुर विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए जनपद के समग्र विकास का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बलरामपुर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। नौजवानों, किसानों, व्यापारियों और बेटियों की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बलरामपुर पिछड़ा जनपद नहीं, बल्कि विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने बताया कि जिले में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण, रिंग रोड का विकास और चीनी मिल का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, थारू म्यूजियम के माध्यम से जनजातीय संस्कृति और विरासत को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर का जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भव्य लोकार्पण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी धाम के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पवित्र स्थल श्रद्धालुओं को शक्ति और प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि उनमें उत्सुकता है तो वे अयोध्या धाम से चुनाव लड़ें, वह भी वहां से नामांकन करेंगे।
उत्तर प्रदेश: शिक्षकों पर लापरवाही और धमकी देने के लगा आरोप, ग्रामीणों ने करी निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: बस्ती सीआरओ ने सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, नकदी और गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
उत्तर प्रदेश: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
