-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चार वर्षीय मासूम की हत्या, मामा पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक सगे मामा ने अपनी चार वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने शव को शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक कार के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की पहचान की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक सगे मामा ने अपनी चार वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित ने शव को शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक कार के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की पहचान की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित शव को अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में कार के नीचे फेंककर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे बच्ची का शव बरामद हुआ। उसके गले पर निशान थे, जिससे उसकी गला दबाकर हत्या किए जाना प्रतीत हो रहा था। मृतका की शिनाख्त और शव को वहां फेंककर जाने वाले को खोजने के प्रयास किए गए। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की गईं। इसमें एक युवक मृतका को कंधे पर लटका कर लाता दिखाई दे रहा था। लगभग 15 सीसीटीवी फुटेज चेक कर पुलिस टीम टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कालोनी iमें पहुंची, जहां बच्ची की शिनाख्त स्वजन ने की। मासूम को खिलाने के लिए ले गया था मामा मृतका की शिनाख्त टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कालोनी में निवासी व्यक्ति की चार वर्षीय बेटी के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि मासूम बच्ची का पिता मजदूरी करता है। वह अपने काम पर गया था। घर में ताऊ और अन्य सदस्य रहते हैं लेकिन शनिवार दोपहर घर पर कोई नहीं था। बच्ची घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आरोपित मामा दोपहर करीब 12 बजे बच्ची को खिलाने के लिए अपने कमरे पर ले गया। बच्ची के पिता का आरोप है कि कमरे पर उनकी बेटी के साथ गलत काम कर उसे गला दबाकर हत्या की है। स्वजन ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान की।
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद गैस सिलेंडर को लेकर गंभीर आरोप, उपभोक्ताओं में नाराज़गी
मध्य प्रदेश: कलेक्टर के आदेश बेअसर, भूसे से भरे वाहन धड़ल्ले से सीमा पार कर रहे—प्रशासन पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद स्कूल पर फीस को लेकर गंभीर आरोप, अभिभावकों में नाराज़गी
उत्तर प्रदेश: सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 12 वर्षीय बेटे ने देखा दर्दनाक दृश्य
