-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ईवीएम और वीवीपैट को लेकर मतदाताओं की शंकाएं दूर करेगा जिला प्रशासन, 8 केंद्रों पर शुरू हुआ जागरूकता अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने तथा ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर उनके मन में उठने वाली शंकाओं के समाधान करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने तथा ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर उनके मन में उठने वाली शंकाओं के समाधान करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में जिला प्रशासन ने विशेष ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू किया है। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर शुरू किए गए इस अभियान का संचालन जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ जिला निर्वाचन कार्यालय में भी किया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत 8 केंद्रों पर स्थापित ईडीसी (ईवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर) पर मतदाता न केवल ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली को समझ रहे हैं, बल्कि स्वयं ईवीएम पर वोट डालकर मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद वीवीपैट मशीन में दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से वे यह भी समझ रहे हैं कि उनके द्वारा चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न किस प्रकार प्रदर्शित होता है। इसका मुख्य उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट को लेकर आमजन के मन में व्याप्त शंकाओं और भ्रांतियों को दूर करना तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के माध्यम से मतदाताओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
उत्तर प्रदेश: घर में मां-बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश: जमानियां में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 536 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
उत्तर प्रदेश: 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी तेज
