-
☰
उत्तर प्रदेश: हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ चयन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रविवार को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का चयन प्रदेश अध्यक्ष श्री सन्तोष कुमार पाण्डे एवं प्रदेश महामंत्री श्री अशोक पाल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज कुमार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विजेन्द्र पाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिसमें कुशाग्र राज द्वारा जिला संरदाक, का प्रस्ताव विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्हें सिंह के लिये रखा गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रविवार को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपद स्तरीय कार्यकारिणी का चयन प्रदेश अध्यक्ष श्री सन्तोष कुमार पाण्डे एवं प्रदेश महामंत्री श्री अशोक पाल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज कुमार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विजेन्द्र पाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिसमें कुशाग्र राज द्वारा जिला संरदाक, का प्रस्ताव विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्हें सिंह के लिये रखा गया। सभा में उपस्थित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। सुरेन्द्र सिंह द्वारा डॉ० बिजेन्द्र सिंह को जिलाध्यक्ष पद के लिये प्रस्ताव रखा गया, जिसका अनुमोदन भी प्रदेश के सभी पदाधिकारिलो एवं उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा पूर्ण हर्षोल्लास से किया गयाराव शेष कार्यकारिणी को गठित करने का आदेश भी दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री जी के द्वारा शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं का व्याख्यान किया गया और इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया गया। सभा में सतवीर सिंह आजाद, विजेन्द्र पाल शर्मा, ज्ञान प्रकाश, मुकेश नन्दन, विनोद कुमार आदि पदाधिकारियों ने अपने -2 किचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन उक्त विद्यालय के एन०सी०सी० प्रवक्ता श्री जगदीश चंद्र जी ने किया। कार्यक्रम में गीता यादव मन्जू सिंह, उपासना गुप्ता, राजीव सिंह, राजीव गिहार अजय, मीना रस्तोगी, मीनाक्षी ठाकर, अनुराधा शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे।