Contact for Advertisement 9650503773

उत्तर प्रदेश:  मंडल आयुक्त का कलेक्ट्रेट में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 19/03/2026 04:36:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 19/03/2026 04:36:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को उस समय हलचल मच गई जब मंडल आयुक्त भूपेंद्र सिंह अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उन्होंने विभिन्न विभागों में जाकर कामकाज, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए

विस्तार

निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने शस्त्र विभाग, नाजिर कार्यालय और लेखागार विभाग का दौरा किया। यहां उन्होंने रिकॉर्ड के रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में लंबित मामलों को लेकर सख्त रुख अपनाया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता और तय समय सीमा में किया जाए मंडल आयुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर 

करने के निर्देश भी दिए। साथ ही पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि परिसर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और जनहितकारी प्रशासन सुनिश्चित किया जाए। आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान समय पर होना प्रशासन की जिम्मेदारी है निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम एफआर संतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, अपर मजिस्ट्रेट सदर राम जनम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।