Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में ईद हर्षोल्लास से मनाई, नमाज के बाद गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ansar Kha , Date: 21/03/2026 03:44:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ansar Kha ,
  • Date:
  • 21/03/2026 03:44:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सुबह से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाह में विशेष  नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोगों ने -नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की नमाज के बाद देश में अमन शांति भाईचारा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सुबह से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाह में विशेष  नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लोगों ने -नए कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा की नमाज के बाद देश में अमन शांति भाईचारा कायम रखने की दुआएं की गई इसके बाद एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद पेश की  नमाज के बाद लोगों ने अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जिनमें सिंमैये और मिठाइयां विशेष रूप से शामिल रही बच्चों में भी ईद को लेकर खास उत्साह देखने को मिला वे नए कपड़े पहनकर ईद लेने और दोस्तों के साथ खुशियां बांटते नजर आए शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह एक्टिव नजर आया। 

जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके ईद के मौके पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गरीब और जरूरतमंदों को सदका फितरा जकात के रूप में  मदद  की जिससे त्यौहार की खुशियां  सभी तक पहुंच सके इस अवसर पर लोगों ने आपसी भाईचारे प्रेम और शांति का संदेश दिया बरेली नगर में  ईद का त्योहार पूरे उत्साह  उल्लास ओर सौहार्द के साथ मनाया गया मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष के अंसार पटेल ने बताया कि सभी त्योहार एकता मोहब्बत भाईचारे का  पैगाम देते हैं त्योहार  कमेटीअध्यक्ष अंसार पटेल शासन प्रशासन को भी तहे दिल से ईद  मुबारक की शुभकामनाएं दी। 
 


Featured News