Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को क्लीन चिट

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 07/02/2026 01:43:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 07/02/2026 01:43:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के अधिशासी अधिकारी पर लगाए गए दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच में कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने पर आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसा

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के अधिशासी अधिकारी पर लगाए गए दो लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच में कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने पर आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता आशीष अग्रवाल द्वारा लगाए गए आरोपों की विभागीय स्तर पर प्राथमिक जांच कराई गई थी। जांच के दौरान न तो किसी प्रकार का लेन-देन प्रमाणित हो सका और न ही कोई दस्तावेजी या मौखिक साक्ष्य सामने आया, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके।
जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर के विरुद्ध लगाए गए आरोप बिना तथ्यों और साक्ष्यों के थे। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिकायत व्यक्तिगत द्वेष अथवा दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई प्रतीत होती है। 
 

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर अधिशासी अधिकारी को पूरी तरह क्लीन चिट दे दी गई है। वहीं, झूठी शिकायत के मामले में आगे की कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। इस प्रकरण के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने कहा है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध आरोप लगाने से पूर्व तथ्यों और साक्ष्यों का होना आवश्यक है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था की छवि धूमिल न हो। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया की बिभागीय द्वारा दिये फैसले का सम्मान करते है, झूठी शिकायत के मामले पर कार्यावही पर विचार किया जा रहा है।