Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छत पर सोता रहा परिवार, घर में लाखों की चोरी कर फरार हुए बदमाश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 03:16:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 03:16:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उर्दी गोंडा गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उर्दी गोंडा गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर घर से लाखों रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरिफ कपड़े का कारोबार करते हैं और दुकान के पीछे बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात भीषण गर्मी के चलते पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखे बक्सों और अलमारी के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बताया जा रहा है कि चोरी हुई नकदी कपड़े की दुकान की बिक्री से जमा की गई थी। वारदात के दौरान परिवार को भनक तक नहीं लगी और चोर आराम से फरार हो गए।

सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे पहुंचे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के टूटे ताले देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पीड़ित व्यापारी आरिफ ने तत्काल कटरा बाजार थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है। इस संबंध में कटरा बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।