Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाखड़ा नदी पर पुल निर्माण को मिली पहली किस्त, जल्द शुरू होगा काम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 19/03/2026 01:04:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 19/03/2026 01:04:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाही क्षेत्र के नरखेड़ा गांव के पास भाखड़ा नदी पर बनने वाले पुल के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है। कुल 1481.50 लाख रुपये की स्वीकृत परियोजना में से 518.53 लाख रुपये जारी होने के बाद निर्माण

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाही क्षेत्र के नरखेड़ा गांव के पास भाखड़ा नदी पर बनने वाले पुल के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने पहली किस्त जारी कर दी है। कुल 1481.50 लाख रुपये की स्वीकृत परियोजना में से 518.53 लाख रुपये जारी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है प्रस्तावित पुल मीरगंज-नरखेड़ा मार्ग को सिंधौंली मार्ग से जोड़ेगा। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की दूरी कम होगी और लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी
वर्तमान में ग्रामीणों को भाखड़ा नदी पार करने के लिए लकड़ी की अस्थायी पटरी और बांध का सहारा लेना पड़ता है।

खासकर बरसात के दिनों में यह रास्ता बेहद खतरनाक हो जाता है, जिससे कई बार हादसों की आशंका बनी रहती है ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से बच्चों की शिक्षा मरीजों के इलाज और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ा लाभ मिलेगा। वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा शासन के इस निर्णय का ग्रामीणों ने स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।