-
☰
उत्तर प्रदेश: नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा समेत 5 नमूने जांच के लिए भेजे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर आम जन मानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी चैत्र नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर आम जन मानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग अलग टीमों द्वारा संपूर्ण जनपद में आज दिनांक 20.03.26 को छापामार कार्यवाही जारी रखी गई । खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ओ पी सिंह व श्री एस के पांडेय की टीम द्वारा सेक्टर 40 नोएडा स्थित किचेन फ्रेश ग्रोसरी स्टोर से साबूदाना का 01 नमूना एवं के सी जनरल स्टोर, गली नंबर 2, अगाहपुर सेक्टर 41 से 01 नमूना स्पेशल व्रत के लड्डू का लिया गया तथा गुलदाना स्वीट्स, क्लियो स्ट्रीट, सेक्टर-121, नोएडा, गौतमबुद्धनगर से 01 नमूना नमकीन एवं VIP आटा चक्की गली नं-1, गढ़ी चौखंडी, नोएडा, गौतमबुद्धनगर से 01 कुट्टू के आटे का नमूना जांच हेतु संग्रहीत किया गया ।खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमर बहादुर सरोज एवं श्रीमती रितु सक्सेना की टीम द्वारा सेक्टर 22 चौरा नोएडा स्थित शिव स्टोर से कुट्टू आटा का 01 नमूना लिया गया । इस प्रकार कुल 05 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। समस्त खाद्य सामिग्री विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई किसी प्रकार की खाद्य सामिग्री खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंसी / पंजीकृत आपूर्तिकर्ता से खरीदें तथा खरीद बिल अवश्य लिए जाएं और निर्माण तिथि व बैच नंबर आदि देखकर ही खाद्य सामिग्री प्राप्त करें व उपभोक्ताओं को बिक्री करें । कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश: नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की पूजा, नवदुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तर प्रदेश: एलपीजी कालाबाजारी पर सख्ती: नोएडा में जांच अभियान, एजेंसियों पर सब कुछ सामान्य
गुजरात: ढीमा चार रास्ता पर बस में भीषण आग, बिना परमिट बसों पर कार्रवाई की मांग तेज
मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा से महिला के परिवार को 2 लाख का क्लेम मिला
उत्तर प्रदेश: शिवसेना ने भगवा सप्ताह का किया शुभारंभ, नववर्ष पर निकलेगी रैलियां व महाआरती का आयोजन