Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तीन साल बाद लहुरियादह पहुंचीं पूर्व डीएम दिव्या मित्तल, ग्रामीणों से मिलकर हुईं भावुक

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/10/2026 10:24:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/10/2026 10:24:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर हलिया विकासखंड के पहाड़ी गांव लहुरियादह में करीब तीन साल बाद पहुंचीं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ग्रामीणों से मिलकर भावुक हो गईं। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर हलिया विकासखंड के पहाड़ी गांव लहुरियादह में करीब तीन साल बाद पहुंचीं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ग्रामीणों से मिलकर भावुक हो गईं। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। गांव से जुड़ी पुरानी यादें और लोगों के साथ आत्मीय संवाद इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहा। दिव्या मित्तल के जिलाधिकारी कार्यकाल के दौरान लहुरियादह गांव तक पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। उनके दोबारा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ पुराने अनुभवों और गांव की मौजूदा स्थिति को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान पेयजल के अलावा शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी सामने आए। ग्रामीणों ने गांव के विकास और आवश्यक सुविधाओं को लेकर अपनी अपेक्षाएं रखीं।

राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा में दौरा प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद दिव्या मित्तल द्वारा जननीति भारत पार्टी की घोषणा और वर्ष 2027 में मीरजापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कहे जाने के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गया है। ऐसे में लहुरियादह में ग्रामीणों से उनकी मुलाकात को सामाजिक जुड़ाव के साथ-साथ राजनीतिक नजरिये से भी देखा जा रहा है।पूर्व जिलाधिकारी के गांव पहुंचने और ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

Related News

मध्य प्रदेश: शिवपुरी के समर हिंडोलिया ने रोलर स्केटिंग में जीते 3 कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान

छत्तीसगढ़: चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी पैसों के कथित हेरफेर का मामला आया सामने, जांच के बाद भी कार्रवाई पर सवाल  

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में ट्रक ने फोर व्हीलर को मारी टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे; चालक फरार

उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले परिवहन विभाग की सख्ती, 12 बसों के चालान से 1.56 लाख रुपये का जुर्माना

वेस्ट बंगाल: धुलियान नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची

छत्तीसगढ़: मां पतईमाता के दरबार में निकली 351 मीटर लंबी भव्य चुनरी यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल


Featured News