Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संध्या सक्सेना की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा, समाजसेवा के योगदान को किया गया नमन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 07/05/2026 10:26:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 07/05/2026 10:26:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: समाज सेविका एवं शिक्षाविद् श्रीमती संध्या सक्सेना की पंचम पुण्य तिथि पर आज सक्सेना परिवार द्वारा विशाल रसोई (भण्डारे) का आयोजन दिल्ली रोड पर किया गया, जिसमें हजारों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समाज सेविका एवं शिक्षाविद् श्रीमती संध्या सक्सेना की पंचम पुण्य तिथि पर आज सक्सेना परिवार द्वारा विशाल रसोई (भण्डारे) का आयोजन दिल्ली रोड पर किया गया, जिसमें हजारों राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। आज प्रेम प्रकाश सक्सेना एवं सुपुत्रों आशीष चित्रांश, शुभम चित्रांश, पुत्रवधू गुंजन सक्सेना के सहयोग से सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा सीता रसोई (नि:शुल्क भोजन सेवा) का आयोजन किया गया। माता जानकी और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की आरती के उपरान्त सीता रसोई (विशाल भण्डारे) का आयोजन किया गया। राहगीरों ने भरपेट भोजन किया तथा आयोजकों के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि श्रीमती संध्या सक्सेना ने जीवन पर्यन्त समाज सेवा की।

 समाज पर उनका उपकार है। उनके योगदान को समाज कभी नहीं भुला पायेगा। इसके लिये परिवारजन भी बधाई के पात्र हैं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद इच्छा पूर्ति सिद्ध पीठ  के महन्त पीठाधीश्वर डॉ. प्रशान्त गुरु ने कहा कि श्रीमती संध्या सक्सेना ने शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वह भले ही शरीर से हमारे मध्य न हों, लेकिन उनकी सकारात्मक सोच और विचार आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। ऐसी विदुषी मातृशक्ति पर समाज को सदैव नाज रहेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यमान वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि मृत्यु अटल शाश्वत है। जिसने जन्म लिया है, उसकी मृत्यु भी सुनिश्चित है। कुछ हस्तियां अपने सत्कर्मों से इतिहास लिख जाती हैं, ऐसी हस्तियों में श्रीमती संध्या सक्सेना भी शामिल हैं। वरिष्ठ पत्रकार प्रेम प्रकाश सक्सेना ने संध्या सक्सेना के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। आशीष चित्रांश एव शुभम चित्रांश ने उपस्थित जनसमुदाय एवं रसोई में प्रसाद ग्रहण करने वाले नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

व्यवस्था में श्री उदयभान सिंह (संस्थापक) सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, सुधांशु कौशिक, हृदयेश कुमार सिंह, विवेक पाण्डेय, आशीष चित्रांश, दीपक गुप्ता, गुंजन सक्सेना, शुभम् चित्रांश, शिशुपाल राणा, सुनील कपूर, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राजेन्द्र प्रसाद सक्सेना, राजेश कुमार वर्मा, रूप चन्द्र मित्तल, संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, जूही माथुर, शरद माथुर, सुप्रीत सिंह, निधि गुप्ता, सुबोध गुप्ता, विवेक शर्मा, पवन कपूर, श्रीपाल राणा आदि का विशेष योगदान रहा। संयोजन सक्सेना परिवार का तथा आयोजन सर्वसुपास सीता रसोई ट्रस्ट का रहा। सीता रसोई के अध्यक्ष उदयभान सिंह का मार्गदर्शन रहा।