-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालु की भरी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट खुर्जा के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट खुर्जा के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया। यह आयोजन 7 मई से 13 मई तक श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के पास, गली नंबर-4, सिद्धेश्वर रोड, खुर्जा में आयोजित किया गया। कथा में सुप्रसिद्ध कथावाचक संतोष व्यास महाराज शास्त्री जी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करते रहे और भक्ति रस में सराबोर हुए। कार्यक्रम में श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के राष्ट्रीय सचिव सोनपाल सिंह चौहान व उनकी धर्मपत्नी मुख्य यजमान रहे। ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले ने बताया कि 13 मई को कथा का पूर्ण विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ विश्राम हुआ, जबकि 14 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यशपाल सिंह, जसवंत सिंह, दानवीर सिंह, जयप्रकाश बाबा, हरी चौहान, हिमांशु चौहान, आकाश चौहान, गौरव, निशांत, उदय शर्मा, संजीत सिंह, एमपी सिंह राणा, राजेश गोविल और भूपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश: होटल ताज में नाबालिग संग युवक पकड़ा गया, हंगामे के बाद पुलिस हिरासत में
उत्तर प्रदेश: जमीन विवाद का समाधान नहीं, फिर खाली लौटी प्रशासनिक टीम
उत्तर प्रदेश: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
मध्य प्रदेश: रतनगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस व दुष्कर्म मामलों के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 295 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
बिहार: रवि प्रकाश ने नवादा में किसान पंजीकरण शिविर व मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण
