Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बालाजी ऑटो व सोलर एजेंसी का धूमधाम से किया गया उद्घाटन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 25/03/2026 03:16:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 25/03/2026 03:16:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर में बालाजी ऑटो एवं वैदिक सोलर सॉल्यूशन का उद्घाटन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर में बालाजी ऑटो एवं वैदिक सोलर सॉल्यूशन का उद्घाटन किया गया। यह एजेंसी अलावलपुर यूनियन बैंक के पास स्थित है। भूतपूर्व बीडीसी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुदेश्वरी देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में इसका उद्घाटन किया। यह टू-व्हीलर ऑटो एजेंसी सुदेश्वरी देवी के पुत्र मुन्ना कुशवाहा द्वारा खोली गई है। मुन्ना कुशवाहा और उनका परिवार पिछले तीन-चार वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय रहा है। उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह 9 बजे पंडित जयराम द्वारा किए गए हवन पूजन से हुई। पूजा-पाठ और हवन के बाद दोपहर लगभग 1 बजे एजेंसी का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में आल्हा गायक राम अवतार यादव और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनता को आकर्षित किया। समारोह में मनिहारी ब्लॉक के वर्तमान जिला पंचायत प्रत्यासी कमलेश उर्फ भानु यादव, प्रेम सिंह रतन, पूर्व प्रधान कुमार अंबिका यादव, राजा यादव, संतोष सिंह, भरत सिंह, कुबेर यादव, जयप्रकाश कुशवाहा, अशोक यादव, दिनेश यादव, डॉ. वाले सिंह यादव और संतोष यादव सहित 300 से 400 लोग जलपान और उदघाटन और आल्हा सुनने के लिए उपस्थित रहे। अलावलपुर मार्केट में इस नई एजेंसी के खुलने से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें बैटरी वाले टू-व्हीलर वाहन खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि यह सुविधा उनके घर के पास ही उपलब्ध हो गई है।