Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में सेवा संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, पवन वर्मा ने किया पौधरोपण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prashant (Pratapgarh) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/09/2026 11:10:09 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prashant (Pratapgarh) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/09/2026 11:10:09 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत "कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वडनगर, गुजरात - जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा" शनिवार को जनपद प्रतापगढ़ पहुंची। यात्रा के प्रतापग

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत "कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वडनगर, गुजरात - जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा" शनिवार को जनपद प्रतापगढ़ पहुंची। यात्रा के प्रतापगढ़ से प्रस्थान कार्यक्रम में विधानसभा रामपुर खास के भाजपा नेता पवन वर्मा एवं मिथिलेश जायसवाल ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया। इसके उपरांत रामपुर खास विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता पवन वर्मा ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रेरणादायी माध्यम है। 

उन्होंने यात्रा के उद्देश्यों और सेवा संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प को घर-घर तक ले जाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के पश्चात यात्रा को प्रतापगढ़-रायबरेली सीमा पर सम्मान के साथ विदा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।