Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में किसान दिवस का आयोजन, किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/11/2026 11:00:26 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/11/2026 11:00:26 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के किसानों द्वारा कृषि एवं कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद के किसानों द्वारा कृषि एवं कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद के सभी विकास खण्डों पर रबी फसलो की बुआई हेतु गुणवत्ता पूर्ण गेहूं, चना, मटर, मसूर एवं सरसों आदि के बीज की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ जनपद के सभी साधन सहकारी समिति पर उर्वरक की पर्यात उपलब्धता कराई जा रही है। किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गुणवत्तायुक्त बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। धान खरीद के संबंध में किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा नियमानुसार धान खरीद सुनिश्चित की जाए। किसानों को धान की गुणवत्ता, नमी एवं निर्धारित मानकों के संबंध में भी जानकारी दी गई। बैठक में सिंचाई व्यवस्था, नहरों की सफाई, छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। 

संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। परियोजना निदेशक के द्वारा किसानो से अपील किया गया कि धान की फसल की कटाई के उपरान्त खेतो में पराली को कदापि न जलाये पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ भूमि की उर्वरा शक्ति एवं मिटटी में उपलब्ध लाभकारी सूक्ष्म जीवो को भी नुकसान पहुचता है। किसानो को फसल अवशेष प्रबन्धन की विधियो को अपनाने तथा पराली का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। परियोजना निदेशक ने कहा कि किसान दिवस का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को सुनना तथा उनका समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। 

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। कृषक सुरेन्द्र सिंह, द्वारा शिकायत किया गया की नरियाव समिति में खाद उपलब्ध नही है साथ ही साथ पोटास की मांग किसान द्वारा की गई है कृपया समाधान कराये। कृषक अनूप राय ग्राम-पकड़ी द्वारा शिकायत किया गया कि श्रीमती सावित्री कुशवाहा के पशु का विकास खण्ड के पशुचिकित्साधिकारी द्वारा पशुधन बीमा नही किया गया है। कृपया समाधन कराये। कृषक बाबू लाल मानव द्वारा शिकायत किया गया कि अर्नव तूफान के कारण धान एवं बाजरा फसल की काफी क्षति हुई है। कृषक शिवकुमार राय ग्राम-सियाड़ी द्वारा अनुरोध किया गया है कि करीमुदिनपुर कय केन्द्र को सुचारू रूप से चलाने की कृपा करे जिससे धान का कय किया जा सके। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


Featured News