-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भांवरकोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 गौवंश बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी में लिप्त 4 आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में गौतस्करी के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो मिनी ट्रकों से 24 गौवंश बरामद कर चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र में गौतस्करी के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो मिनी ट्रकों से 24 गौवंश बरामद कर चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता की व्यापक सराहना हो रही है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध रूप से गौवंश को मिनी ट्रकों में भरकर सहारनपुर से बिहार के चौसा मार्ग के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं, जहां उन्हें गोवध के लिए भेजा जाना था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तत्काल टीम गठित कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने रणनीतिक घेराबंदी करते हुए दोनों मिनी ट्रकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रकों में अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरे गए गौवंश बरामद हुए। कुल 24 गौवंश में 14 गाय, 8 बछड़े तथा 2 मृत गाय शामिल हैं। मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय नेहरा (30), अमित कुमार (26), कुलदीप कुमार (25) और बलविंदर (22) के रूप में हुई है, जो सभी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों मिनी ट्रकों (नंबर HR45E0165 और HR45E0484) को भी कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अवैध तरीके से गौवंश की अंतरराज्यीय तस्करी में लिप्त थे। पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में टीम ने त्वरित और प्रभावी कदम उठाते हुए तस्करों को दबोच लिया। इस अभियान में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे, हेड कांस्टेबल आशुतोष पांडेय सहित कई पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।
राजस्थान: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण शुरू, प्रगणकों को दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: डीजे प्रतिबंध पर प्रशासन सख्त, संचालकों से संवाद कर समाधान की करी कोशिश
बिहार: केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली मंजूरी, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि
उत्तर प्रदेश: स्वामी प्रसाद मौर्य का अल्टीमेटम, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की करी मांग
मध्य प्रदेश: शिक्षा बैठकों का आयोजन, कक्षा 1, 6, 9 में शत-प्रतिशत नामांकन के दिए गए निर्देश
मध्य प्रदेश: धार सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 13 लोग हुए घायल
